#madhubani:विद्यापति की जन्मस्थली में पुष्पवाटिका और शेड का होगा निर्माण

    बिस्फी :प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक स्थल विद्यापति के जन्म स्थली डीह बिस्फी, याज्ञवल्य स्थान जगवन एवं विद्यापति द्वारा पूजित महादेव भैरवा के शिव मंदिर विकसित करने के लिए प्रशासनिक कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए जिला समाहर्ता शीर्षत कपिल अशोक ने विद्यापति से जुड़े उनके जन्म स्थली डीह स्मारक, उनके ऐतिहासिक तालाब एवं क्षतिग्रस्त सुरंग, पाठशाला आदि कई स्मृति शेष का निरीक्षण शुक्रवार को किया।



    डीएम के साथ अनुमंडल एवं प्रखंड के आलाधिकारियों के वहां पहुंचते ही स्थानीय लोगों में कवि कोकिल के जन्म डीह को बहुरने का आसार दिखने लगा। देखते देखते में वहां दर्जनों लोगों की भीड़ इकक्ठा हो गई। मौके पर उपस्थित अवकाश प्राप्त शिक्षक शिवशंकर राय ,विद्यापति सेवा समिति बिस्फी के चंदेश्वर प्रसाद चंदेश, कैलाश यादव, प्रदीप महतो आदि कई लोगों ने जिला समाहर्ता को विद्यापति के इस जन्म स्थली के विषय को सविस्तार जानकारी दी। उन्होंने लोगों को विद्यापति जन्म स्थली, यज्ञवल्य स्थान व भैरवा शिव मंदिर को विकसित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि विद्यापति के जन्म स्थली में एक पुष्पवाटिका, शेड का निर्माण, दर्शन करने आए लोगों को बैठने के लिए कुर्सियां बनवाने की बात कही।

                 ————————————————-mithilanchalnews————————————————————–
    फटाफट ख़बरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुकट्विटर, गूगल प्लस पर..

    Read all latest  headlines in Hindi. Also don’t miss today’s Hindi News.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *