शिक्षा बजट में हो बढ़ोत्तरी : आइसा

    दरभंगा। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन के समर्थित उम्मीदवारों ने काउंसलर पद के लिए शनिवार को नामांकन दर्ज किया। नामांकन दर्ज करने वालों में से आइसा के विश्वविद्यालय संयोजक संदीप कुमार चौधरी लॉ कॉलेज, निशा कुमारी व जगदंबा प्रसाद ने एमएलएसएम कॉलेज, उज्ज्वल कुमार और सुभाषनी कनक ने सीएम कॉलेज, दुर्गा कुमारी ने जेएन कॉलेज नेहरा से नामांकन दर्ज किया।



    नामांकन दर्ज करने के बाद प्रत्याशियों ने कहा 40 वर्षों के बाद छात्र संघ चुनाव होने जा रहा है। शिक्षा बजट में बढ़ोतरी, शिक्षक- कर्मचारी की अविलंब बहाली, सीएम लॉ कॉलेज में एलएलएम की पढ़ाई शुरू करने आदि मांग रहेगी। सभी प्रत्याशियों के नामांकन दर्ज कराने में सीएम कॉलेज में आइसा के विश्वविद्यालय सह संयोजक मयंक कुमार, राजा कुमार, सनोज कुमार, कल्पना कुमारी, तुलसी कुमारी, जेएन कॉलेज नेहरा में गजेंद्र नारायण शर्मा, अर्चना कुमारी, सुमित कुमार मंडल, लॉ कॉलेज में रोशन कुमार दीपक, अमित पासवान, दिलीप कुमार, सुप्रिया कुमारी, एमएलएसएम कॉलेज में अमित कुमार ¨सह, रमण कुमार मिश्रा, मनमोहन मिश्रा, गोपेश ठाकुर, गौरव कुमार, विकास कुमार, विशाल मांझी सहित कई लोग मौजूद थे ।

    input jagran…

                 ————————————————-mithilanchalnews————————————————————–
    फटाफट ख़बरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुकट्विटर, गूगल प्लस पर..

    Read all latest  headlines in Hindi. Also don’t miss today’s Hindi News.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *