इन तीनों में बहुत सारी बातें एक सी ही हैं !
तीनों ने अपनी शुरुआत टेलीविजन से की थी !
सभी को डिज़नी पिक्चर्स ने साइन किया था !
जस्टिन बीबर की एक सीरीज़ ” द् स्वीट लाइफ़ अॉफ़ ज़ैक एंड कोडी ” दिखाई जाती थी , जिसमें दो जुड़वां बच्चे सब की नाक में दम किए रहते थे , इसे देखने वाले बच्चे आज जस्टिन बीबर की तरह बड़े हो चुके हैं !
सेलिना गोमेज़ ने ” बार्नी एंड फ्रैंड्स ” नामक एक चिल्ड्रेन प्रोग्राम से शुरुआत की थी , जिसमें डायनासोर बने ह्युमन पपेट भी थे ! सेलिना ने ” विज़र्डस् अॉफ़ बैवरली पैलेस ” में एक टीन एजर जादूगरनी का किरदार बड़ी ही ख़ुबसुरती से निभाया था !
सेलिना गोमेज़ ने उस सीरीज़ में चालाकियां भी की थीं और बेवकुफ़ियाँ भी !
माइली साइरस ने ” हैन्ना मोनटाना ” सीरीज़ में एक एैसी टीन एजर लड़की का किरदार निभाया था जो एक नामी सिंगर है लेकिन वो अपनी पहचान छुपा कर पढ़ाई करती है , अपनी ज़िंदगी जीती है और थोड़ी बुद्धु भी है , लेकिन अंत में सब सुलझ जाता था !
आज जस्टिन बीबर , सेलिना गोमेज़ और माइली साइरस तीनों ही नामी सिंगर हैं , समय के साथ अब ये टीन एजर नहीं रहे !
चाइल्ड प्रोग्राम के बाद लोग इन्हें बच्चों वाले रूप में ही पहचानते थे !
जब इन्होंने पॉप सिंगिंग की तरफ़ रूख़ किया तो लोगों ने इन्हें बच्चों की ही तरह ट्रीट किया !
इससे अाहत होकर इन लोगों ने एडल्टरी सिंगिग अलबम बनाए और एैसी-एैसी हरकतें की कि कई बार इन पर कई तरह के फ़ाइन लगे यहां तक की ट्रैफिक फ़ाइन भी !
कई सारी शोहरत , बदनामियों और कामयाबियों के बाद ये सभी आज समझ चुके हैं कि जो इन्होंने किया वो ग़लत था !
पर एक सवाल इन्होंने सभी के ज़ेहन में छोड़ दिया कि उम्र के साथ हर कोई युवा होता है और यौवन अवस्था में पहुँचता है ! तो क्या ये ग़लत नहीं कि किसी यौवन प्राप्त युवा को बच्चा समझना उस युवा को ख़ुद को बड़ा दिखाने के लिए प्रेरित करता है !
रेशमा ख़ातून.
————————————————-mithilanchalnews————————————————————–
फटाफट ख़बरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस पर..
Read all latest headlines in Hindi. Also don’t miss today’s Hindi News.
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


