बिहार: मगध एक्‍सप्रेस में हथियार के बल पर लाखों की लूट

    बिहार के इस्लामपुर-हिलसा रेलखंड के कामता हॉल्ट के पास शुक्रवार की देर शाम मगध एक्सप्रेस में डकैती की वारदात हुई। सशस्त्र अपराधी यात्रियों से नकदी और सामान लूटकर फरार हो गए। पुलिस डकैती की पुष्टि कर रही है, लेकिन जांच की बात कहकर कुछ बताने से परहेज कर रही है। यात्रियों के अनुसार लाखों रुपये की नकदी और सामान लूटे गए हैं।



    इस्लामपुर से शुक्रवार की देर शाम दिल्ली की ओर जाने वाली मगध एक्सप्रेस जैसे ही हिलसा थाना क्षेत्र के कामता हॉल्ट पहुंची कि डकैतों ने चेन पुलिंग कर गाड़ी रोक दी। इसके बाद दर्जनभर सशस्त्र अपराधी स्लीपर की बोगी संख्या 7 में घुस गए। उन्‍होंने पिस्टल लहराकर यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी।

    अचानक यात्रियों के बीच कोहराम मच गया। ट्रेन पर सवार एकंगरसराय बाजार निवासी संजय कुमार ने बताया कि हथियारों से लैस डकैत ट्रेन में चढ़ गए और उनका मोबाइल व हजारों रुपये लूट लिए। अन्य यात्रियों से भी जमकर लूटपाट की।

    source (jagran hindi )
                 ————————————————-mithilanchalnews————————————————————–
    फटाफट ख़बरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुकट्विटर, गूगल प्लस पर..

    Read all latest  headlines in Hindi. Also don’t miss today’s Hindi News.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *