समस्तीपुर [mithilanchalnews]। समस्तीपुर जिले में 400 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण होगा। इसको लेकर प्रक्रिया तेज है। दो माह के अंदर जमीन अधिग्रहित कर लिया जाएगा। उक्त बातें स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कही। वे आज यहा अपने अभिनंदन में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कल पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अपने शरीर की तरह विभाग को भी दुबला कर दिया था। सारी व्यवस्था को तहस-नहस कर दिया था।
एनडीए की सरकार बनने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर पटरी पर आ रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम के बाद मीडिया कर्मियों के सवाल के जवाब उन्होंने यह बात कही।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


