युवक की हत्या के विरोध में प्रदर्शन

    दरभंगा। शहर में दिन दहाड़े चाकू मारकर युवक की हत्या कर दिए जाने से लोग आक्रोशित हो गए। पुलिस के विरोध में लोग लहेरियासराय चट्टी चौक के पास सोमवार के अहले सुबह से ही जमा होने लगे। देखते ही देखते सैकड़ों लोग पहुंच गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ भड़क गए। शव को सड़क पर रखकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हत्यारा को गिरफ्तार करो व थानाध्यक्ष को निलंबित करो की मांग सभी करने लगे। नाराज लोगों ने चट्टी चौक से लहेरियासराय टावर तक कुल नौ जगहों पर टायर जलाया व सारी दुकानों को बंद करवा दिया। साथ ही चारों तरफ के सड़क को जामकर सभी लोग सड़क पर बैठ गए। हालांकि, घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। स्थिति को देख पुलिस वालों ने भी धैर्य से काम लिया। इधर, आक्रोशित लोगों ने भी किसी को व्यक्तिगत नुकसान नहीं पहुंचाया। सुबह के आठ बजे से लेकर दिन के एक बजे तक पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील रहा।




    हालांकि, आक्रोशित लोगों को वरीय अधिकारियों ने काफी समझाने की कोशिश की। लेकिन, कोई मानने को तैयार नहीं थे। मुख्यालय डीएसपी प्रफूल्ल कुमार सिन्हा स्वयं वार्ता करने की कोशिश की। बावजूद, कोई बात करने को तैयार नहीं थे। नाराज लोगों का कहना था कि सूचना दिए जाने पर भी थानाध्यक्ष न तो घटना स्थल पर आए और न ही हत्यारा को गिरफ्तार कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में ऐसे शख्स को थानेदार के पद से हटाया जाए। काफी मशक्त बाद डीएसपी श्री सिन्हा ने आक्रोशित लोगों से वार्ता कर हत्यारा को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। थानेदार पर कार्रवाई करने की बात पर उन्होंने वरीय अधिकारियों के पास पूरी ईमानदारी से मामला को पहुंचाने की बात कही। इसके बाद जाकर लोग मानने को तैयार हुए। अंतिम संस्कार के लिए लोगों ने शव को उठाकर श्मशान घाट ले गए।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *