संघ प्रमुख मोहन भागवत 6 से 15 फरवरी तक बिहार की यात्रा पर रहेंगे। 6 फरवरी को उनका मुजफ्फरपुर जाने का कार्यक्रम है। वे 10 फरवरी तक मुजफ्फरपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। भागवत किसान, गौ-पालक, कृषि और कई ग्रामीण विषयों पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करेंगे। संघ प्रमुख बिहार में कृषि के क्षेत्र में हुए नवाचार से भी रूबरू होंगे।
क्षेत्रीय संघ संचालक डॉ. मोहन सिंह ने बताया कि वापसी में 11 फरवरी को पटना आने के बाद संघ प्रमुख संवर्धन कार्यक्रम में भाग लेंगे। 12 फरवरी को कई बैठकें होनी है, जिसमें वे भाग लेंगे। 15 फरवरी को भागवत पटना से वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे।
source (jagran)
————————————————-mithilanchalnews————————————————————–
फटाफट ख़बरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस पर..
Read all latest headlines in Hindi. Also don’t miss today’s Hindi News.