लेदर कारोबार के नाम पर चल रहा था बूचड़खाना, खुलासे के बाद भड़का बवाल

    बेला औद्योगिक क्षेत्र में एक और मांस फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ है। बेला फेज-2 में आलम टेनरी नामक फैक्ट्री से कच्चे मांस व मीट प्रोसेसिंग के उपकरण बरामद किए गए। मंगलवार को पुलिस व प्रशासन की विशेष टीम ने एकसाथ तीन फैक्ट्रियों में जांच-पड़ताल की।

    इसमें आलम टेनरी से चार क्विंटल से अधिक मांस बरामद किए गए। पास के ही ग्रीन लेदर व एक अन्य फैक्ट्री की भी पड़ताल की गई। यहां चमड़ा व चमड़े से बने उत्पाद भारी मात्रा में बरामद होने की बात कही गई है। रविवार को अल्फा लेदर फैक्ट्री में छापेमारी के दो दिनों के अंतराल पर हुई छापेमारी से धंधेबाजों को लाभ मिल गया।



    एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया की अधिकारी नीरू गुप्ता ने साफ कहा कि अल्फा लेदर की अपेक्षा यह बड़ी फैक्ट्री है और यहां बड़े पैमाने पर मांस तैयार करने का काम होता है। बियाडा की जमीन पर मीट प्रोसेसिंग सहित छह फैक्ट्रियां लेदर कारोबार के नाम पर चलती हैं। इसकी आड़ में लंबे समय से मांस फैक्ट्री चलाने की बात सामने आई है।

     

    बियाडा की जमीन का इस्तेमाल अवैध रूप से मांस की फैक्ट्री चलाने में होने के सवाल पर बियाडा के अधिकारी ने कहा कि सूचना मिलने पर उन्हें नोटिस दी गई थी। उधर, फैक्ट्रियों पर छापेमारी और वहां से मांस का अवैध कारोबार चलता देख आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोग प्रशासन से बेहद खफा नजर आ रहे थे।

    फैक्ट्रियों के अंदर घुसकर हल्ला-हंगामा करने पर उतारु भीड़ पर काबू पाने में पुलिस व प्रशासन के लोग मशक्कत करते रहे।

    प्लास्टिक के पैकेट में मांस बरामद

    बताया जा रहा है कि अल्फा लेदर फैक्ट्री में छापेमारी के बाद बगल के ग्रीन लेदर फैक्ट्री वाले सतर्क हो गए। इसलिए डीप फ्रीजर के अंदर प्लास्टिक के पैक में जो मांस थे वही बरामद हो सके। छापेमारी के दौरान एडब्लूबीआइ की महिला अधिकारी दंग रह गईं। बोलीं, अल्फा फैक्ट्री से भी बड़ी फैक्ट्री है। मांस लटकाने वाले लोहे के हुक और काटने वाली जगह काफी बड़ी है। मांस काटने वाली जगह पूरी तरह साफ थी।

    jagran
                 ————————————————-mithilanchalnews————————————————————–
    फटाफट ख़बरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुकट्विटर, गूगल प्लस पर..

    Read all latest  headlines in Hindi. Also don’t miss today’s Hindi News.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *