अब मधुबनी पेंटिंग से सजेंगे बिहार संपर्क क्रांति व स्‍वतंत्रता सेनानी एक्‍सप्रेस, जानिए

    पूर्व- मध्य रेलवे (समस्तीपुर) के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आरके जैन ने कहा कि बिहार संर्पक क्रांति और स्वतंत्रता सेनीनी एक्सप्रेस की बोगियों पर मधुबनी पेंटिंग्स का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा। बोर्ड से स्वीकृति मिलते ही बिहार संर्पक क्रांति और स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की बोगियों को

    मधुबनी पेंटिंग्स से संवारने का कार्य शुरू किया जाएगा। मंगलवार को मधुबनी रेलवे स्टेशन को मधुबनी पेंटिंग्स से सजावट के निरीक्षण के दौरान उन्‍होंने यह जानकारी दी।

    डीआरएम ने जागरण से बातचीत में कहा कि मधुबनी पेंटिंग्स से सजी बिहार संर्पक क्रांति और स्वतंत्रता सेनीनी एक्सप्रेस की बोगियों अन्य प्रदेशों में के लोग मधुबनी पेंटिंग्स की आकर्षक छटा से रूबरू होंगे। इससे मधुबनी पेंटिंग्स का और विकास होगा। इसके लिए प्रथम फेज में जयनगर से दिल्ली के लिए स्वतंत्रता सेनानी व दरभंगा से दिल्ली के लिए बिहार संर्पक क्रांति को शामिल किया जाएगा। इस तरह की पहल करीब ड़ेढ दशक पूर्व वैशाली एक्सप्रेस की कुछ बोगियों पर की गई थी।




    मधुबनी रेलवे स्टेशन पर चल रहे मधुबनी पेंटिंग कार्य का निरीक्षण को यहां पहुंचे डीआरएम ने कहा कि देश स्तर पर रेलवे स्टेशनों में मधुबनी स्टेशन को सबसे सुदंर रेलवे के रूप में स्थान दिलाने के लिए प्रयास चल रहा है। स्टेशन के शेष हिस्सों को पेंटिंग से संवारने के लिए 150 स्थानीय कलाकार जुटे हैं। जयनगर-दरभंगा रेलखंड के सभी स्टेशनों को मधुबनी पेंटिंग से संवारा जाएगा।

    स्‍अेशन पर बनाई जा रही पेंटिंग्स का निरीक्षण करते हुए डीआरएम ने यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व सफाई की स्थिति का भी जायजा लिया।

    jagran
                 ————————————————-mithilanchalnews————————————————————–
    फटाफट ख़बरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुकट्विटर, गूगल प्लस पर..

    Read all latest  headlines in Hindi. Also don’t miss today’s Hindi News.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *