शाहरुख़ ख़ान को आज डावोस में किया जाएगा सम्मानित..


    (रेशमा ख़ातून):वर्ल्ड इकोनोमिक फ़ोरम के ४८ वें एनुअल मीट में २४ वें क्रिस्टल अवॉर्ड से उन कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने समाज , देश और दुनिया के हालात सुधारने में अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए अद्भुत योगदान दिया है !

    शाहरुख़ ख़ान को ये अवॉर्ड बिखरी दुनिया में साझा भविष्य बनाने की थीम के तहत उनकी चैरिटी के लिए दिया जाएगा !
    शाहरुख़ ख़ान नॉन प्रॉफ़िट अॉर्गनाइज़ेशन ” मीर फ़ाउंडेशन ” के फ़ाउंडर हैं ! ये अॉर्गनाइज़ेशन लम्बे समय से एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को डॉक्टरी और कानूनी मदद , पुनर्वास , बिज़नेस ट्रेनिंग और रोज़गार देता है !

    इसके अलावा इस अॉर्गनाइज़ेशन ने नानावटी हॉस्पिटल में बच्चों के लिए स्पेशल वार्ड बनवाया है , जिसमें कैंसर पीड़ित बच्चों के रहने की फ़्री व्यवस्था करके उनकी मदद करता है !
    शाहरुख़ ख़ान को अपनी चैरिटी के लिए यूनेस्को द्वारा पिरामिड कॉन मारनी अवॉर्ड से पहले ही सम्मानित किया जा चुका है ,इस अवॉर्ड को पाने वाले वो पहले भारतीय हैं !
    इस बार क्रिस्टल अवॉर्ड से तीन जानी-मानी हस्तियों को नवाज़ा जाएगा ! जिसमें एक्टर शाहरुख़ ख़ान को उनकी चैरिटी के लिए , एकट्रेस कैट ब्लैंचेट को रिफ़्योजियों कि मदद करने के लिए जागरुकता फैलाने तथा सिंगर एल्टन जॉन को एड्स फ़ाउंडेशन द्वारा एड्स पीड़ितों की मदद करने के लिए दिया जाएगा !

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *