दिल्ली के बवाना में भिषण आग ! सेक्टर ३ और सेक्टर ५ में लगी है आग..पढ़े पूरी ख़बर

    सेक्टर ३ में दो प्लास्टिक फैक्ट्री और सेक्टर ५ में एक पटाख़ा फैक्ट्री में आग बुझाने का काम जारी है !
    दमकल अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया है कि आग ६ बजकर १५ मिनट में लगी थी तब से हम पुरी कोशिश कर रहे हैं कि जान माल का कम से कम नुकसान हो , दमकल की कुल ८ गाड़ियाँ आग बुझाने में लगीं हैं ,पटाख़ा फैक्ट्री होने के कारण आग ने भयानक रूप में नुकसान किया है , फैक्ट्री से अब तक १७ कर्मचारियों की लाशें निकाली जा चुकीं हैं , जिनमें कुल ८ महिलाओं और ९ पुरुष कर्मचारियों की लाशें हैं , एक कर्मचारी ने अपनी जान बचाने के लिए फैक्ट्री के तीसरे तल से छलांग लगा दी ,जिससे उसकी एक टांग की हड्डी टूट गई है , उसे अस्पताल भेज दिया गया है , निकाली गई लाशों में से एक उसका भाई था !
    स्थानीय विधायक राम चन्द्र ने बताया कि फैक्ट्री बिना परमिट के चोरी छिपे चलाई जा रही थी , जिसे १५ दिन ही हुए हैं ,इस पर कई सवाल भी उठ रहे हैं कि मेट्रो शहर दिल्ली में इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो गई !
    दिल्ली के मुख्य मंत्री केजरीवाल ने ट्विट कर कहा है कि राहत कार्य पर हमारी पुरी नज़र है !

    रेशमा ख़ातून

    की रिपोर्ट।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *