(रेशमा ख़ातून/पटना): इस नाट्य की प्रस्तुति जन विकल्प सीतामढ़ी की ओर से की गई !
” सपनों का मर जाना ” ये एक एैसे मध्यम वर्गी परिवार की कहानी है जिसमें पति-पत्नी एक बेटा और एक बेटी हैं !
बेटा एक नामी इंग्लिश स्कूल की ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ता है जबकि बेटी की पढ़ाई सरकारी स्कूल में होती है !
दहेज़ अधिक ना देना पड़े इसलिए उनके पिता बेटी की शादी कम उम्र में ही पक्की कर देते हैं , उसका भाई बादल इसका विरोध करता है पर उसकी एक नहीं चलती !
दूसरी ओर बादल को बचपन से साथ पढ़ने वाली लड़की सपना से मुहब्बत हो जाती है ,सोते-जागते वह बस सपना के ही सपने देखता रहता है ! पढ़ाई उसकी प्राथमिकता नहीं है , वह विराट कोहली की तरह नामी क्रिकेटर बनना चाहता है और अपने परिवार को सुखी जीवन जीते हुए देखना चाहता है ! उसका सेलेक्शन यू पी क्रिकेट बोर्ड में हो जाता है जिसमें ट्रेनिंग के लिए उसे ३०,००० ₹ जमा कराने हैं !
यह बात जब वह अपनी माँ को बताता है तो माँ विचलित हो उठती है कि कि वह कैसे अपने इकलौते बेटे की ख़वाहिश को पूरी कर दे !
पर जीवन के इस समय में उसके पास मायके से मिले ज़ेवर भी नहीं बचे हैं , घर की दुःख बिमारियों में वो सारे ज़ेवर पहले ही बेच चुकी है ! वह अपने पति को मनाने की कोशिश करती है पर सब बेकार !
बेटे के क्रिकेट में लगे रहने से नाराज़ पिता क्रिकेट बैट के टुकड़े-टुकड़े कर देता है!
उधर सपना का रिश्ता पक्का हो जाता है , जब वह यह बात बादल को बताती है तब वह टूट जाता है !
कहानी के पहले दृश्य में ही दिखाया गया था कि एक फटे हाल पागल व्यक्ति पार्क में बैठा अपनी बड़ी-बड़ी डिग्रियों को अपने कलेजे से लगा कर चीख़-चिख़ कर ये कहता है कि ” सपने मत देखो ” और फ़िर वहाँ ज़िंदगी से हारा हुआ एक लड़का आकर मौत को गले लगा लेता है !
उसी दृश्य को अंत में फ़िर दिखाया गया है , वह पागल व्यक्ति फ़िर चिल्लाता है ” कहा था ना सपने मत देखना ” वहाँ बादल आता है और तड़पता हुआ बेंच पर पड़ जाता है ! उसके टिचर को कुछ अनहोनी होने की आशंका होती है , वह उसे ढुंढते हुए वहाँ आते हैं और तब तक सुबह का सूरज निकल चुका है , बादल जगता है और कहता है ” मै कमज़ोर नहीं हुँ कि आत्महत्या कर लुँ ,मैने कोइ समझौता नहीं किया , मैने सुंदरतम सपना देखा है जिसे मै ज़रूर पुरा करूंगा !”
इस तरह अंधेरे में उत्पन्न निराशा सूरज की किरणों ने समाप्त कर दिया !
बादल अपने भावी जीवन में आगे बढ़ने और एक कामयाब इंसान बनने के लिए दृढ़ निश्चय से भर जाता है !
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


