दिल्ली-पटना मगध एक्सप्रेस में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टाला बड़ी दुर्घटना

    दानापुर रेल मंडल के टुड़ीगंज-रघुनाथपुर के बीच सोमवार को अपराह्न 3.10 बजे 12402 डाउन मगध एक्सप्रेस को ट्रैक पर सरिया रख दुर्घटनाग्रस्‍त कर दिया गया। इससे इंजन में अचानक आग लग गई। चालक की सूझ-बूझ से बड़ी घटना बची, अन्‍यथा सैकड़ों यात्रियों की जान जा सकती थी। दुर्घटना के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।




    जानकारी के अनुसार स्टेशन से ट्रेन थ्रू पास कर रही थी। इसी क्रम में धरौली हाल्ट के समीप पोल संख्या 631/28 के पास अचानक चिंगारी निकली। इसके बाद इंजन से धुंआ उठने लगा। चालक ने जान की न परवाह करते हुए आपातकालीन ब्रेक लगा कर ट्रेन को रोक दिया।

    घटना के दौरान चालक सूझ-बूझ से काम नहीं लेता तो बड़ी घटना हो सकती थी। ट्रेन के अचानक रुकते ही यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वे ट्रेन से कूद कर बाहर निकले।


                 ————————————————-mithilanchalnews————————————————————–
    फटाफट ख़बरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुकट्विटर, गूगल प्लस पर..

    Read all latest  headlines in Hindi. Also don’t miss today’s Hindi News.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *