पिस्तौल के बल पर युवक से 49 हजार लूटे

    समस्तीपुर। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा चौक के निकट शुक्रवार की दोपहर अपराधियों ने बाइक सवार एक युवक से पिस्तौल के बल पर 49 हजार रुपये लूट लिए। लूट के शिकार युवक की पहचान रहीमपुर रुदौली निवासी संतोष कुमार राय के रुप में की गयी है। उक्त युवक अपनी बाइक से मुसरीघरारी की ओर आ रहा था कि विश्वकर्मा चौक के निकट पीछा कर रहे एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने युवक को घेर लिया और उक्त युवक से जेब में रखे पैसे को दे देने की मांग की।




    युवक द्वारा इंकार किये जाने पर तीनों अपराधियों ने पिस्तौल की बट से प्रहार कर युवक को घायल कर दिया। साथ ही उसकी पैंट की जेब में रखे 49 हजार रुपये जबरन लूट लिये। घटना को दिन दहाड़े अंजाम देते हुए तीनों अपराधी मुसरीघरारी की ओर भाग गये। घटना के बाद बाइक के निकट घायल होकर बदहवास हो चुके युवक को स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिये सदर अस्पताल समस्तीपुर ले जाया गया है। स्थानीय पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी गयी है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *