चारा घोटाले में लालू पर फैसला कल

    लालू प्रसाद के सजा पर आज फैसला आने वाला था लेकिन वकील बिंदेश्वरी प्रसाद के निधन होने के कारण अब फैसला कल सुनाया जाएगा। लालू प्रसाद यादव पर देवघर कोषागार से अवैध तरीके से पैसा निकालने के मामले में दोषी ठहराया गया था। लालू को धारा 420,120-B आईपीसी एक्ट की धारा 15-2 के तहत दोषी करार दिया गया था . रांची के सीबीआई विशेष अदालत ने इसी मामले में बिहार के पूर्व मंत्री विद्यासागर निषाद और PCA के तत्कालीन अध्यक्ष ध्रुव भगत, हार्दिक चंद्र चौधरी, सरस्वतीचंद्र और साधना सिंह को बरी कर दिया था।

    सीबीआई की विशेष अदालत में लालू सहित 16 लोगों को दोषी पाया था इस मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद लालू सहित 16 आरोपी को तुरंत ही हिरासत में लेकर रांची के बिरसा मुंडा जेल भेज दिया गया था। अदालत ने 950 करोड़ के चारा घोटाले से जुड़े देवघर कोषागार से 89 लाख से अधिक रूपए की अवैध निकासी के मामले में फैसला सुनाया है। इस मामले में कुल 38 लोगों को आरोपी ठहराया गया था इसमें से 11 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।




    subscribe our youtube  channel

    https://www.youtube.com/channel/UCEZ5MIKUZb9O6koFQWkOfgw/channels?view_as=subscriber

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *