(उधव कृष्ण)पटना :- ● साल का अंतिम दिन रहा कुछ खास.. ● 31 दिसंबर की शाम को मनाया गया फिटनेस सेन्टर का उदघाटन समारोह ..
● पटना की प्रथम महिला मेयर सीता साहू एवं पटना हाई कोर्ट के अधिकवक्ता अजय कुमार थे मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद..
● बच्चों की रिक्वेस्ट पर पंच मार कर किया पटना मेयर ने The warrier taekwondo academy & fitness centre का उदघाटन.
मौका था The warrier taekwondo academy & fitness centre के उद्दघाटन का. कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के कोच जे.पी मेहता ने की.. उन्होंने कहा बच्चों के बेहतर भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य के साथ उन्हें व्यवहार कुशल व अनुशासन भी सिखाता है खेल.. इस फिटनेस सेन्टर में हर उम्र के लोगो के लिए है स्वास्थ्य लाभ के उपाय यहाँ योग/डांस/एरोबिक्स/जिम्नास्टिक के साथ ओलिंपिक खेल ताइक्वोंडो का मुख्य रूप से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
● बच्चो व खिलाड़ियों ने जोशपूर्ण बनाया माहौल.. मुख्य अतिथि पटना की मेयर के साथ खिलाड़ियो ने खिंचवाई सेल्फी..
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम






