जनप्रतिनिधियों ने किसान भवन का निर्माण कार्य रोकवाया

    दरभंगा। जनप्रतिनिधि और समाजिक कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय में निर्माणाधीन ई किसान भवन के निर्माण कार्य को बंद करवा दिया। इस निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर यह कार्रवाई की गई है। इस भवन का निर्माण कार्य 1,07,87,998 रूपये की लागत से हो रहा है। इस भवन के निर्माण कार्य में ईट, बालू, सीमेंट आदि सामग्री मानक पर नहीं लग रही थी। इसपर सभी लोग भड़क गए। निर्माण स्थल पर जदयू उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद ¨सह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष विपिन कुमार, प्रदीप कुमार चौधरी, पूर्व मुखिया शत्रुधन महतो, चानो देवी, सुरेश कुमार, संतोष साह, मो. मतीन, राजद नेता नीतीश यादव, पूर्व प्रमुख चंद्र भूषण ¨सह, पंचायत समिति सदस्य अब्दुल मन्नान सहित कई अन्य पहुंचे और निर्माण कार्य को बंद करवा दिया।




    by source jagran

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *