भारी मात्रा में नकली शराब बरामद, दो गिरफ्तार

    दरभंगा। नव वर्ष के मौके पर नकली शराब बेचने के मंसूबे को जिला पुलिस ने शुक्रवार को विफल कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर एएसपी दिलनवाज अहमद के नेतृत्व में पुलिस ने एक पिकअप वैन शराब बरामद कर दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया। शराब को छिपाने के लिए कारोबारियों ने वैन पर केला लोड कर रखा था। लेकिन, केला के नीचे सिर्फ शराब की बोतलें ही पाई गई। वैन से रॉयल स्टेग कंपनी की 375 एमएमल की कुल 2160 बोतलें बरामद की गई। गिरफ्त में आए दोनों कारोबारी सिलीगुड़ी के रहने वाले हैं.



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *