चारा घोटाले मामले में रिहा हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि लालू यादव को चारा घोटाले में बीजेपी ने नहीं बल्कि उस समय के प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा ने फंसाया।
जगन्नाथ मिश्र का कहना था कि जिस समय चारे घोटाले का मामला सामने आया उस समय केंद्र में इंद्र कुमार गुजराल एच डी देवगौड़ा की सरकार थी। एचडी देवगौड़ा ने जानबूझ के चारे घोटाले मामले में लालू को फसाया उनका कहना था कि वह उत्तर भारत के नेताओं को बढ़ते नहीं देखना चाहते थे यही वजह थी कि उन्होंने लालू को चारा घोटाले में फंसाया।
आपको बताते चलें कि चारे घोटाले मामले में 23 दिसंबर को लालू यादव को दोषी करार दिया गया था वही जगन्नाथ मिश्र को रिहा कर दिया गया।
Source By (web/jagran)
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


