उत्तर बिहार में ठंड का कहर जारी है पिछले 2 दिनों से दिन भर धूप नहीं निकल रही है . बाजारों में भीड़ नहीं देखने को मिल रही है ठंड से लोग परेशान दिखे. ठंड को देखते हुए सीतामढ़ी जिला प्रशासन ने 27 28 दिसंबर तक सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई को बंद कर देने का आदेश दिया है तथा कक्षा 6 से 8 तक का संचालन सुबह 10:00 बजे से करने के निर्देश दिए हैं . मंगलवार को सीतामढ़ी का अधिकतम तापमान 14.7 और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया . मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 27 से 31 दिसंबर तक उत्तर बिहार में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा लोगों को ठंड से बचने की सलाह दी गई है.
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


