मुख्यमंत्री जहां भी जाते है, वहां की स्थिति बदतर हो जाती है – अमिता

    मुख्यमंत्री जहां भी जाते है, वहां की स्थिति बदतर हो जाती है – अमिता
    कांग्रेस पार्टी ने वीरपुर प्रखंड कार्यालय पर दिया गया धरना

    बेगूसराय, ब्यूरो। वीरपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम सरोवर सिंह ने की। इसे संबोधित करते हुए बेगूसराय विधायक अमिता भूषण ने कहा कि मुख्यमंत्री जहां भी जाते हैं, वहां की स्थिति बद से बदतर हो जाती है।

    उन्होंने कहा कि बरबीघी में राज्य के मंत्रिमंडल की बैठक हुयी थी, उसके बाद से बेगूसराय जिला की स्थिति बदतर हो गयी। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार लोगों को झूठा आश्वासन देकर गुमराह करने का काम कर रही है। लोग राशन-किरासन के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। राज्य में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं जिसे रोकने में प्रशासन पूरी तरह विफल साबित हो रही है।




    उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन का अद्यतन भुगतान करने, जनप्रतिनिधियों का अधिकार वापस करने, सभी को किरासन उपलब्ध कराने, विद्यार्थियों को पुस्तक, विद्यालयों को शौचालय उपलब्ध करवाने की मांग की। धरना को डॉ राम सागर प्रसाद सिंह, डॉ गीता प्रसाद सिंह, प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, मुखिया लाल बहादुर शर्मा, रत्नेश कुमार, ब्रजकिशोर सिंह, राम प्रकाश सिंह, श्रीकांत सिंह, हसमत अली, विनोद कुमार आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में एक 21 सूत्री मांगपत्र प्रखंड कार्यालय में दिया गया।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *