बेगूसराय, ब्यूरो। वीरपुर प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर एनएसयूआई द्वारा बुधवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत बेगूसराय विधायक अमिता भूषण द्वारा की गयी। उसके बाद वहां उपस्थित छात्र-छात्राओं ने अपना-अपना हस्ताक्षर दर्ज किया। मौके पर संगठन के जिला महासचिव आलोक कुमार आनंद ने कहा कि अभी तो आंदोलन की सिर्फ नींव रखी गयी है, जबतक हमारी मांग सरकार द्वारा पूरी नहीं की जायेगी चरणवद्ध आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर जिलाध्यक्ष टिंकू कुमार, चन्दन, भोला, रितेश, प्रणव, अभिषेक, राहुल आदि उपस्थित थे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


