इंडियन आर्मी ने फिर पार की LOC सर्जिकल स्ट्राइक पार्ट-2 को दिया अंजाम

    भारतीय सेना ने आतंकवाद के पनाहगार पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देते हुए रविवार देर रात को लाइन ऑफ कंट्रोल को पार करते हुए पाकिस्तानी सेना पर हमला बोला. भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर 4 पाकिस्तानी सैनिकों सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया.

    सूत्रों के मुताबिक शनिवार की रात पाकिस्तान की तरफ से हुए सीजफायर उल्लंघन में 4 भारतीय जवानों की शहादत के बाद इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है पाकिस्तानी सैनिकों के साथ हुए मुठभेड़ में चार पाकिस्तानी सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया गया है .




    सूत्रों के हवाले से पता चला है कि भारतीय सैनिक एलओसी के पार 500 मीटर अंदर तक घुस गए थे 45 मिनट तक किए गए इस जवाबी कार्रवाई में 4 पाकिस्तानी सैनिकों की मरने की पुष्टि हो चुकी है.हालांकि अभी तक इस पूरी घटना की आधिकारिक पुष्टि होना बचा हुआ है खबर है कि भारतीय जवान जम्मू कश्मीर में रावलाकोट सेक्टर में एलओसी पार पहुंचे थे.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *