शिमला – सराज के विधायक जयराम ठाकुर हिमाचल के नए सीएम होंगे। बीजेपी विधायक दल की बैठक में जयराम के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसे पार्टी पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से कबूल किया गया। इसके साथ ही हिमाचल में जयराम के नेतृत्व वाली सरकार बनाने की तरफ बीजेपी बढ़ गई है। जयराम सराज सीट से पांचवी मर्तबा चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। इसके साथ ही बीते कुछ दिनों से सीएम पद पर चल रही अटकलों पर भी विराम लग गया है। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार धूमल भी मौजूद रहे।
स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम