29 दिसंबर से शुरू होगा नीतीश का बिहार विकास समीक्षा यात्रा का दूसरा चरण

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर विकास समीक्षा यात्रा के दूसरे चरण पर निकलेंगे यात्रा की शुरुआत 29 दिसंबर से लखीसराय जिले के दौरे से शुरू होगी. नीतीश कुमार 29 दिसंबर को हेलीकॉप्टर से जिला मुख्यालय पहुंचेंगे .लखीसराय पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिला धीरा पंचायत अंतर्गत आगत गांव जाएंगे आगत गांव में सरकार के सात निश्चय निश्चय कार्यक्रम के तहत किए गए विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कृषि विज्ञान केंद्र हलसी पहुंचेंगे और यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे सभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री का अगला परओ शेखपुरा होगा .फिलहाल मुख्यमंत्री का शेखपुरा के लिए हेलीकॉप्टर से जाने की संभावना है परंतु मौसम खराब होने की स्थिति में सड़क मार्ग से भी यात्रा की संभावना है. जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के लखीसराय आगमन के लिए सारी तैयारियां जोरों शोर से चल रही है बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिले के अधिकारियों के साथ होने वाली समीक्षा बैठक को स्थगित कर दिया है.



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *