बेगूसराय, ब्यूरो। गुरूवार को डीएम मो. नौशाद युसूफ ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में 67 विद्यार्थियों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का वितरण किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी के साथ डीडीसी, अपर समाहर्ता एवं जिला के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की कुल राशि 1.5 करोड़ रूपये है। ज्ञात हो कि यह योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। जो आर्थिक हल, युवाओं को बल सात निश्चय योजना के अंतर्गत आता है। इस योजना के अंतर्गत 30 विभिन्न कोर्स के लिए ऋण दिया जाता है। अधिकतम ऋण की राशि 4 करोड़ है। जिले में अब तक 444 विद्यार्थियों को क्रेडिट कार्ड दिया जा चुका है। जिसकी कुल राशि 13.40 करोड़ है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


