मंझौल डीएसपी सैयद वसीमुल हक का निधन

    बेगूसराय, ब्यूरो। बेगूसराय के मंझौल अनुमंडल में पदस्थापित पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी वशिमुल हक का निधन बुधवार की देर शाम पटना के निजी क्लिनिक में हो गया। उनके निधन की खबर बेगूसराय पहुंचते ही पुलिस महकमा में मातम छा गया। पुलिस लाइन में उनके निधन पर एसपी द्वारा शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें दो मिनट का मौन रखकर मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। एसपी आदित्य कुमार ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि बुधवार की सुबह उन्होंने पेट दर्द की शिकायत की थी। उन्हें सदर अस्पताल में तुरंत एडमिट कराया गया था। नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान इनकी मौत हो गयी। उनके निधन पर मंझौल एसडीओ दुर्गेश कुमार ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार ने एक कुशल पुलिस आॅफिसर को खो दिया है।




    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *