BJP MP की धौंस दिखा,मजदूरों को 25 दिन तक बंधक बनाया

    सांसद का भतीजा होने की धौंस दिखा 23 मजदूरों को 25 दिनों तक बंधक बना उनसे जबरदस्ती काम करवाया गया । इस दौरान उन्‍हें पूरा खाना भी नहीं दिया जाता था । मामला मीडिया में आने के बाद श्रम विभाग प्रशासन ने मजदूरों को मुक्‍त कराया। घटना मुजफ्फरपुर मीनापुर थाना अंतर्गत पानापुर ओपी के पखनाहा जीतवार स्थित मां भगवती लोहा फैक्ट्री से जुड़ी है।




    मजदूरों के अनुसार फैक्‍ट्री संचालक विनोद जायसवाल खुद को भाजपा सांसद रमा देवी का रिश्‍तेदार बताता था। विनोद ने बताया कि वह रमा देवी का दूर का रिश्‍तेदार है। कंपनी विनोद जायसवाल व अनिता देवी के नाम से है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *