बेगूसराय, कार्यालय।बरौनी। बीते दिनों तेघड़ा प्रखंड के शोकहारा पंचायत दो वार्ड 9 की अल्पसंख्यक महिला लाडली खातुन पति मोहम्मद नौशाद ने अनुमंडल सरपंच संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में आई विधिक जागरूकता आपके द्बार के के कर्मियों को वार्ड 8 के वार्ड सदस्य मनोज झा द्वारा इंदिरा आवास योजना, शौचालय निर्माण कार्य व जॉव कार्ड दिलाने के नाम पर 12300 रूपए ठग लिए। वो आज तक मुझे कुछ नहीं मिला और पैसे मांगने पर अनाप-शनाप कह कर खदेड़ देते हैं।
इस अवसर पर सरपंच उनके पति राजकुमार मिश्र, उप सरपंच जयशंकर चैधरी सहित कई पंच व सैकड़ों महिला पुरुष, संवाददाता भी उपस्थित थे। जब इसकी खबर आरोपी को लगी तो वो अपनी पत्नी आशा मैडम के साथ जो आंगनबाड़ी, सेविका भी है दोनों पति-पत्नी घर पर आकर गाली गलौज व जान मारने की धमकी देते हुए अपनी शिकायत वापस लेने का दवाव बनाने लगे। सच्चाई पर अडिंग रहने के कारण मेरे रिश्तेदारों पर भी काफी दबाव बनाया। अब अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर तरह-तरह की हरकतें कर मुझे काफी परेशान कर दिया है। जिस कारण पिड़िता के आवेदन को फुलवाड़िया थाना को अग्रसारित कर रहा हूं। ताकि पुलिस ही अपना अनुसंधान कर पिड़िता को न्याय दिला सके। आरोपी कई सदस्यों को अपने पक्ष में करने को प्रयासरत है। ताकि पिड़िता को झुठलाया जा सके।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


