हमारे देश के 70 प्रतिशत आबादी खेती पर निर्भर कर रहे

    सीतामढ़ी रुन्नीसैदपुर 17 दिसंबर प्रखंड के मोरसण्ड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में अखिल भारतीय राष्ट्रवादी किसान एवं मजदूर संगठन के बैनर तले एकदिवसीय धरना का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उमाशंकर बाबू एवम मंच संचालन दिलीप कुमार सिंह ने की। आजादी 70 साल बाद भी हमारे किसानों की फटेहाल स्थिति मुझे जीने को मजबूर है हमारे देश के 70 प्रतिशत आबादी खेती पर निर्भर कर रहे हैं। किसानों पर ही हमारे कल कारखाने, सरकार व पदाधिकारी निर्भर करते हैं।




    लेकिन सरकार व पदाधिकारी के उदासीनता के कारण आज भी किसान अपनेआप को ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने रुन्नीसैदपुर को काला पानी से निजात दिलाना, किसानों का कर्ज मांफी, मुफ्त बिजली, किसानों के बच्चों को मुफ्त उच्च शिक्षा की व्यवस्था व नॉकरी में आरक्षण, धान का मूल्य 3000 रुपया प्रति किउंटल, दूध 52 रुपये, किसानों को 60 वर्ष के उम्र के बाद 6000 प्रति माह पेंसन, अकस्मात मृत्यु पर 20 लाख रुपया मुआवजा की मांग की है। साथ ही कहा कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तो आगामी अप्रैल माह में पटना के गांधी मैदान में व्रिहत आन्दोलन किया जायेगा। मौके पर संयोजक विवेक शर्मा, सह संयोजक सुनील कुमार सुगम, छोटे सिंह, मुकेश कुमार, पवन किशोर सिंह, कृष्ण मुरारी, विपिन कुमार सिंह, रंजन कुमार, राघवेंद्र कुमार, वीरेंद्र बाबू, गया शाही, राकेश शाही, विनोद कुमार, दिलीप कुमार, उमाशंकर सिंह सहित सैकड़ो किसान मौजूद थे।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *