जिले में बेखौफ अपराधी लगातार खेल रहे खूनी खेल, पुलिस प्रशासन लाचार मटिहानी में गोली मारकर अधेड़ की हत्या

    बेगूसराय, ब्यूरो। जिले में एक बार फिर से बेखौफ अपराधियों का खूनी खेल धड़ल्ले से जारी है। सूत्रों की मानें तो एक सप्ताह में सात लोगों की निर्मम हत्याएं हो चुकी है। लेकिन प्रशासन या तो मूकदर्शन बनी हुई है या फिर लाचार। खैर मामला जो भी लेकिन खमियाजा तो जिले की भयभीत जनता को ही भुगतना पड़ रहा है। पहले भगवानपुर मंे दो हत्याएं, उसके बाद जिले के अन्य हिस्सों में भी अपराधियों महिलाओं, युवकों की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी। लेकिन पता नहीं क्यों पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने में सिर से नाकाम साबित हो रही है। जहां एक तरफ पुलिस की नाकामी से अपराधियों का मनोबल चरम पर हैं वहीं जिले की जनता भयभी है साथ ही पुलिसिया व्यवस्था से लोगों का विश्वास डगमगाने लगा है। तो वहीं कुछ लोगों को कहना है कि अपराधी व पुलिस अधिकारी के मिलीभगत से ही लगातार हत्याएं हो रही है और अपराधी बचने में कामयाब हो जाते हैं।




    इसी क्रम में शनिवार को सशस्त्र अपराधियों ने खुनी खेल खेलते हुए मटिहानी थाना क्षेत्र के रामनगर नयाटोला निवासी पिता स्व. रामजतन सिंह का 50 वर्षीय पुत्र उमाकांत सिंह को रामदीरी मांझीटोला के भवानंदपुर में गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि घर से 5ः00 बजे वह अपनी साइकिल से रामदीरी गोला स्थित अपने डेरा जाने के लिए निकले थे। डेरा से 2 किलोमीटर पहले स्व. प्रसिद्ध सिंह के पुत्र रामचंद्र सिंह के घर के समीप दो अज्ञात बाइक सवार चार अपराधियों ने भवानंदपुर रोड के पास गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक के पुत्र ने बताया कि मुखिया अभय सिंह के इशारे पर मेरे पिता की हत्या की गई है। सूत्रों की माने तो इस हत्या के तार मुन्ना सिंह हत्याकांड से जुड़ा हुआ है। मृतक उमाकांत सिंह मुन्ना सिंह हत्या कांड के आरोपित चुनचुन सिंह के चाचा हैं।

    वहीं दूसरी तरफ बलिया थाना क्षेत्र के विशनपुर गोखले नगर मंे चचेरे भाई ने ही 22 वर्षीय युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के गोखले नगर निवासी सच्चिदानंद उर्फ मेघा कुंवर का 22 वर्षीय पुत्र पिंकेश कुंवर के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार पिंकेश शनिवार की अहले सुबह शौच के लिए जा रहा था। इसी दौरान उसके चचेरे भाई लल्लू कुंवर के तीन पुत्रों ने गोलीबारी कर पिंकेश को घायल कर दिया। घटना की सूचना पाकर स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया।
    एक और घटना में अज्ञात वाहन की टक्कर ई-रिक्शा से होने के कारण ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लोहियानगर निवासी विशुनदेव सहनी के 25 वर्षीय पुत्र सुनील सहनी शुक्रवार की रात ई-रिक्शा से कहीं जा रहा था। इसी दौरान एनएच 31 पर जेल गेट के समीप किसी अज्ञात वाहन से उसे ठोकर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।
    वहीं मुफसिल थाना की पुलिने बीते दिनों कोरिया गांव के समीप एसएच 55 पर एक अज्ञात विक्षिप्त महिला का शव बरामद किया। जिसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *