मुख्यमंत्री के विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा के दूसरे चरण की तिथियों में बदलाव किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के 350 वें प्रकाश पर्व के शुकराना समारोह की तैयारियों को केंद्र में रख दूसरे चरण की यात्रा फिलहाल स्थगित की गई है।
समीक्षा यात्रा के शेष चरणों की तिथियां यथावत रहेंगी। दूसरे चरण की समीक्षा यात्रा की तिथि शुकराना समारोह समाप्त होने के बाद तय होगी।
मालूम हो कि दूसरे चरण की यात्रा के तहत मुख्यमंत्री 20 से 22 दिसंबर तक बांका, भागलपुर, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिलों का दौरा करने वाले थे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


