मुजफ्फरपुर के चक्कर चौक पर लोगों ने बस में लगाई आग

    काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर में शुक्रवार की सुबह 7.30 बजे एक छात्रा को स्कूली बस ने रौंद दिया। इसमें उसके पिता भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। अस्पताल पहुंचने से पूर्व छात्रा की मौत हो गई। वहीं पिता इलाजरत हैं। दोनों खबरा इलाके के रहने वाले बताये जा रहें है। दूसरी ओर सड़क दुर्घटना से गुस्साए लोगों ने सहक्कर चौक पर बस को आग के हवाले कर दिया। उस वक्त बस खाली थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिता पुत्री छाता चौक बाइक से आ रहें थे।




    इसबीच एक बस उनकी बाइक में पीछे से ठोकर मार दिया। इसके बाद पिता पुत्री सड़क पर गिर गए। वहीं, बस को चालक लेकर भागने लगा। कुछ स्थानीय लोगों ने बस को ओवरटेक कर चक्कर चौक पर पकड़ लिया। इससे मौके पर भीड़ लग गई। इसका फायदा उठाकर चालक व खलासी फरार हो गया और लोगों ने उसमे आग लगा दी। बस में आग लगाए जाने की सूचना मिलतें ही जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र उपाध्याय ने सेना बहाली के लिए तैनात दमकल कर्मी को भेजा। साथ ही मिस्ट को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया। हालांकि, पहले यूनिट से ही आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद काजी मोहम्मदपुर पुलिस बस को जब्त कर थाने ले गई है।
    Source hindustan news website

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *