Samachar4media: डिजिटल इंडिया के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए अधिकांश मीडिया प्लेयर कोई भी मौका गंवाना नहीं चाहते। शायद यही वजह है कि देश का लोकप्रिय म्यूजिक चैनल ‘मस्ती’ भी मोबाइल की छोटी स्क्रीन पर उतर आया है।
दरअसल, श्री अधिकारी ब्रदर्स समूह के चैनल मस्ती का कंटेन्ट अब ऐप पर भी उपलब्ध रहेगा। हाल ही में सबग्रुप और पैन इंडिया लिमिटेड ने करार किया है। इस करार के तहत पैन इंडिया के बॉलिवुड टाइम्स मोबाइल ऐप में मस्ती चैनल का कंटेंट प्रसारित किया जाएगा।
बता दें कि मस्ती चैनल युवाओं को टारगेट करता है। 9 दिसंबर से एक्सक्लूसिव कंटेट का प्रसारण भी शुरू हो चुका है।पैन इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक जयंतीलाल गड़ा ने कहा, ‘आज डिजिटल के माध्यम से एंटरटेनमेंट पहुंच रहा है। मस्ती चैनल के साथ हुए इस करार से हमें बेहद खुशी है।’
वहीं सबग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मानव दांडा ने कहा, ‘मस्ती चैनल हमेशा ही संगीत और युवा शैली के लिए आग्रणी रहा है। जब दो ब्रैंड एक साथ जुडेंगे तो युवाओं तक पहुंचना आसान हो जाएगा। भारत में मोबाइल ऐप तेजी से बढ़ रहे हैं। इस करार से युवाओं को कई तरह की सामग्री देने में मदद मिलेगी।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


