फील्ड मैनेजर ही निकला लुटेरा ,पुलिस को गुमराह करने के लिए दर्ज कराया लूट का झूठा मुकदमा


    बेगूसराय, ब्यूरो। बीते 7 दिसंबर को आशीर्वाद फाइनांस कंपनी के कर्मी से हुए रूपये लूटने की घटना के उदभेदन की जानकारी बुधवार को पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को दी। उन्होंने घटना के संबंध में बताया कि उक्त फाइनांस कंपनी का फील्ड आॅफिसर संजीत कुमार सिंह के द्वारा भगवानपुर थाना कांड सं. 227/17, भादवि की धारा 392 अंकित कराया गया था।




    कांड अंकित होने के बाद तेघड़ा डीएसपी वीके सिंह के नेतृत्व में कांड का उदभेदन करने के लिए एक छापेमारी दल का गठन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए मंसूरचक थाना क्षेत्र के समसा निवासी रामउदगार राउत को लाकर पूछताछ करने एवं स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर रामउदगार राउत के दुकान से उक्त कांड में लूटी गई टैब, मोबाईल तथा उक्त कांड के वाद संजीत कुमार सिंह के पास से 10 हजार नकद बरामद किया गया। जिससे स्पष्ट हो गया कि संजीत कुमार सिंह द्वारा अपने सहयोगी रामउदगार राउत एवं शंभू उर्फ भोला राउत के साथ मिलकर लूट की साजिश रची। तथा पुलिस को गुमराह करने के लिए थाना में लूट का झूठा कांड दर्ज कराया था। इसके बाद दोनो गिरफ्तार अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। छापेमारी दल में पुअनि. अरविन्द कुमार, मंसूरचक थानाध्यक्ष रितेश कुमार रतन, भगवानपुर थानाध्यक्ष राजकुमार यादव एवं अन्य शस्त्र बल शामिल थे।
    विदित हो कि बीते 7 दिसंबर को भगवानपुर थाना क्षेत्र के मानोपुर माधुरी चैक के समीप बाइक सवार तीन अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर फाइनेंस कर्मी से 15 हजार नकदी, मोबाईल, टैब व प्रिंटर छीन लिया था।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *