बेगूसराय, ब्यूरो। बलिया प्रखण्ड अन्तर्गत ग्राम बरविघी में मुख्यमंत्री के आने को लेकर फेकन उच्च विद्यालय का निरीक्षण जिलाधिकारी के साथ सभी पदाधिकारी एवं आरक्षी अधीक्षक ने किया। स्थल निरीक्षण के समय स्थानीय महिलाओं ने डीएम से शिकायत किया की हमलोग शौचालय का निर्माण किया, लेकिन अब तक रुपया नही मिला। वहीं कुछ ग्रामीणों ने गलत बिजली बिल भेजने की भी शिकायत की। साथ ही मिट्टी तेल भी अब नही मिल रहा है। 2009 में जब माननीय मुख्यमंत्री आये थे तब हमलोगों ने सारी समस्याओं को रखे थे। तो मुख्यमंत्री महोदय ने वादा किया की इस बरविघी में विकाश की गंगा बहेगी। तब से अब तक हमलोग विकास की बाट जोह रहे हैं। जिलाधिकारी महोदय ने समस्याओं का समाधान अतिशीघ्र करने का आश्वासन दिया।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


