क्या आप मीडिया क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाह रहे है.. तो इस रिपोर्ट पर एक नजर डाले…

    आने वाले पांच साल भारतीय मीडिया व मनोरंजन क्षेत्र के लिए काफी बेहतर साबित होने वाले हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान सात से आठ लाख नए रोजगार अवसर सृजित होने की उम्मीद है, साथ ही इस दौरान इस क्षेत्र की वृद्धि 11-12 प्रतिशत रहेगी।

    यह जानकारी सीआईआई-बीसीजी की एक रिपोर्ट में सामने आई है। इसके अनुसार बढ़ती ग्रामीण मांग और मीडिया खपत से इस क्षेत्र को बल मिलेगा।रिपोर्ट के मुताबिक, बढ़ती उपभोक्ता मांग, बदलते कारोबारी मॉडल को देखते हुए इस उद्योग को खुद को पूरी तरह अलग श्रमबल के लिए तैयार करना होगा। सिर्फ मीडिया व मनोरंजन उद्योग को ही अगले पांच साल के दौरान हर साल लगभग 1.4 लाख से 1.6लाख रोजगार के लिए प्रशिक्षित लोगों की जरूरत होगी।इसमें कहा गया है कि इस उद्योग में प्रतिभा और कौशल की मांग उसकी आपूर्ति से कहीं अधिक रहेगी। इसलिए उद्योग को 2020 तक पूरी तरह से अलग तरह के श्रमबल के लिए तैयार रहना होगा।रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मीडिया और मनोरंजन संगठनों को अपनी वृद्धि को बल देने के लिए अपनी रणनीतियों को नए सिरे से तैयार करना होगा ताकि वह खुद को बदलते हुई परिस्थितियों के लिए ढाल सके।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *