नावकोठी, बेगूसराय। नावकोठी प्रखंड के हसनपुर बागर पंचायत में आयी बारात में डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद में छुरेबाजी हो गयी। इस घटना में बारात पक्ष से दुल्हा का भाई चैधा बन्नी खगड़िया निवासी रामदेव पोद्दार का पुत्र रुपेश कुमार तथा हसनपुर बागर के लालो महतो का पुत्र चन्दन कुमार जख्मी हो गया। जख्मी का इलाज बेगूसराय के निजी क्लीनिक में हो रहा है। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खगड़िया के चैधा बन्नी गांव से हसनपुर बागर गांव के अशोक पोद्दार के यहां आयी थी। दरवाजा लगाने के दौरान डीजे पर लोग नाच गान कर रहे थे। इसी क्रम में मनपसंद गीत बजाने को लेकर विवाद हो गया जो खूनी रुप ले लिया। तथा छुरे चाकू से एक दुुुसरे पर हमला कर दिया गया।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


