समसा से देशी पिस्तौल बरामद, बदमाश फरार

    नावकोठी, बेगूसराय। नावकोठी थाना क्षेत्र के समसा निवासी मुकेश महतो पिता भुवनेश्वर महतो के घर से एक देसी पिस्तौल बरामद करने मे नावकोठी थाना के पुलिस को सफलता मिली है। थानाध्यक्ष शशि कुमार द्वारा प्राप्त सुचना के अनुसार उक्त व्यक्ति के घर से पिस्तौल बरामद हुआ परंतु मुकेश महतो भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि समसा के ही सत्यनारायण महतो के साथ उसका भूमि विवाद था। मुकेश महतो ने आग्नेयास्त्र के सहारे इसे हल करवाने की धमकी दी। गुप्त सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष तथा सअनि महेन्द्र सिंह ने छापेमारी की। इसी क्रम में वह भाग निकला किन्तु छापेमारी में एक देसी पिस्तौल पकड़ा गया।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *