बेगूसराय, ब्यूरो। मंगलवार को बरौनी प्रखंड के बथौली पंचायत में जन अधिकार पार्टी की एक दिवसीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में पार्टी के जनाधार बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई और जन अधिकार पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया गया। जिसमें जन अधिकार पार्टी बरौनी प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार एवं प्रखंड सचिव अजय कुमार बने। मनोनीत करने के लिए जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार, युवा शक्ति जिलाध्यक्ष अंजय पासवान, युवा शक्ति प्रखंड अध्यक्ष बरौनी बिजेंद्र कुमार, युवा शक्ति जिला प्रधान महासचिव सुभाष प्रियदर्शी, नगर मंत्री प्रभात कुमार पिंटू, कोषाध्यक्ष बिरजू कुमार उपस्थित थे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


