आमतौर पर बड़ी घटनाओं पर भी संवेदनहीन होकर सिर्फ कवरेज में व्यस्त रहने के चलते मीडिया पर लगने वाले आरोपों को हिन्दी अखबार ‘हिन्दुस्तान’ में कार्यरत फोटोग्राफर विजय कुमार ने झूठा साबित कर दिया है।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित कलक्ट्रेट में आत्मदाह पर अड़े एक किसान की न सिर्फ फोटोग्राफर ने जान बचाई बल्कि मानवता की एक मिसाल भी पेश की है। इस किसान का लड़का लापता है और काफी समय बाद भी उसका सुराग न लगने पर पुलिस के रवैये से परेशान होकर वह आत्महत्या करना चाहता था। किसान ने जैसे ही अपने ऊपर तेल उड़ेलकर आग लगाने के लिए माचिस निकाली तो वहां कवरेज कर रहे विजय ने दौड़कर उसके हाथ से माचिस छीन ली। इस दौरान वहां मौजूद लोग तमाशा देखते रहे और पुलिस भी काफी देर बाद पहुंची।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


