जाने क्या है अंक ज्योतिष :आज की चौथी कड़ी में हम आपके साथ अंक ज्योतिष के ज्ञान को साझा करेंगे

    आज की चौथी कड़ी में हम आपके साथ अंक ज्योतिष के ज्ञान को साझा करेंगे !
    हमें पुरी उम्मीद है कि आप हमारे इस प्रयास से ज़रूर लाभ उठा रहें होंगे !
    तो चलिए आज का अंक ज्योतिष शास्त्र हम प्रारंभ करते हैं!
    अंकों की कुल संख्या १ से ९ है तथा 0 को संपूर्ण अंक माना जाता है ,कोई अंक कितना ही बड़ा क्यों ना हो उसका जोड़ करने पर वह अंततः १ से ९ का रूप ही पाएगा !
    अंकों के इस ज्ञान को अंक विज्ञान, अंक शास्त्र , अंक ज्योतिष तथा अंक विधा के नाम से संबोधित किया जाता है!
    अंक ज्योतिष द्वारा किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख़ तथा नाम के अंकों से मूलांक , भाग्यांक एवं वर्षांक बताया जा सकता है!
    इसके द्वारा किसी भी व्यक्ति की चारित्रिक विशेषता , भूतकाल , भविष्य काल तथा वर्तमान को समझना और भविष्यवाणी करना बहुत ही सरल हो जाता है!




    विवाह ,नौकरी , प्रमोशन , घटना-दुर्घटना इत्यादि की आयु और सही तारीख़ तक बताया जा सकता है !
    प्रचीन काल में लगभग ४००० – ५००० हज़ार वर्ष पूर्व बेबीलोन और चाल्डिया में अंक ज्योतिष का गहन अध्ययन किया गया था , जो प्राचीन मिस्र और यूनान में भी प्रचलित थे !
    भारतीय महर्षियों ने अंक ज्योतिष का उपयोग तंत्र – मंत्रों में किया जिसके चमत्कारी परिणाम प्राप्त होते थे , पर बड़े ही अफ़साेस की बात है कि
    भारतीय महर्षियों ने अंक ज्योतिष के इस गूढ़ रहस्य को गुप्त ही रखा और अपनी विधा अपने साथ ही ले गए ! तंत्रों के अंक चक्र मिल भी जाएें पर उसे किस फल को पाने के लिए उपयोग में लाया जाता था ये जान पाना अब कल्पना मात्र ही है !
    बेबीलोनियन और चाल्डियन ने अपने अंक ज्योतिष के इस ज्ञान को लिपिबद्ध किया और इसका प्रसार किया ! इनके अनुसार अंक ज्योतिष के आधार पर किसी भी व्यक्ति की जन्म- तिथि और नाम के अंकों से उसका चरित्र , स्वाभाव , उसकी क्षमता , सम्भावनाओं , प्रकृति , कर्म , व्यवहार , भविष्य , पारिवारिक जीवन , स्वास्थ्य तथा महत्वपूर्ण घटनाओं आदि को निरुपित किया जा सकता है !
    अंकों का महत्व सभी धर्मों में समान रूप से माना जाता है !
    इस प्रकार अंकों का जादुई असर ज्ञात और अज्ञात रूप में सारी मनुष्य जाती ही मानती है !
    अंक ज्योतिष से संबंधित जानकारी बड़ी ही रोचक है , जिसके बारे में बात कर हर्ष महसूस होता है !
    उम्मीद है आपको आज का अंक ज्ञान बढ़ाने वाला और रोचक लगा होगा !
    कल हम आपके सामने फ़िर प्रस्तुत होंगे तब तक आप हमसे यूं ही जुड़े रहें , धन्यवाद !!

    आर.के.लकी…

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *