229 बोतल विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर धड़ाए

    बेगूसराय, ब्यूरो। जिले में शराबबंदी के बाद से अब तक शराब बरामदगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी क्रम में बीते दिनों लोहियानगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के पनहांस में चिमनी भट्ठी के समीप से 229 विदेशी शराब की बोतल को बरामद किया। साथ ही मौके पर से तीन तस्करों को भी गिरफ्तार करने में सफलता मिली। इस बावत लोहियानगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त स्थल पर चोरी-ंउचयछिपे अवैध शराब का कारोबार किया जाता है। जिसके बाद टीम गठित कर उक्त स्थल पर छापेमारी कर शराब बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान स्थानीय लड्डू लाल के पुत्र राजीव कुमार मंगल, बबलू तांती के पुत्र रवि कुमार, सुरेश तांती के पुत्र अमित कुमार के रूप में की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।इस अवसर पर अन्य पुलिस पदाधकारी व जवान उपस्थितथे।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *