नौला ने रोमांचक मुकाबले में आर सी एकेडमी को 2 विकेट से हराया

    बेगूसराय, ब्यूरो। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित जिला अंडर -14 क्रिकेट लीग के ग्रुप बी के तीसरे लीग मैच में आर सी एकेडमी एवं नौला क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें आर सी एकेडमी के कप्तान ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और नौला को गेंदबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। आर सी एकेडमी ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 17.5 ओवर में 106 रन पर पूरी टीम सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए नौला की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना कर ये मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नौला के सर्वेश को शानदार 5 विकेट लेने के लिए दिया गया। मौके पर रणवीर कुमार, मोहम्मद आलम, मौजूद थे। इस मैच के मुख्य अंपायर मोहम्मद दानिश और सन्नी थे।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *