पटना अा रही वास्को डि गामा एक्सप्रेस के 13 डिब्बे बेपटरी, बिहार के 3 की मौत

    यूपी में मानिकपुर स्टेशन के पास शुक्रवार तड़के 4:28 बजे पटना रही 12741 वास्को डि गामा एक्सप्रेस की 13 बोगियां पटरी से उतर गईं। इसमें तीन यात्रियों की मौत हो गई। मृतकों में दो बेतिया और एक सारण के रहने वाले थे। मृतक बेतिया के दीपक पटेल (25) और गोलू कुमार (6) पिता पुत्र थे। एक अन्य मनोज सिंह, सारण के रहनेवाले थे। रेलवे ने 9 यात्रियों के घायल होने की पुष्टि की है। घायलों में अजय कुमार, सीवान, अरविंद वर्मा, वाराणसी, रिंकी कुमारी, गोआ, इंदल चौहान, सोनभद्र, अभिषेक कुमार, नवादा, राज कुमार दास, वैशाली, मंजीत देवी, समस्तीपुर, चंद्रशेखर, सोनभद्र, रामेश्वर, सारण शामिल हैं। करीब 300 यात्रियों को स्पेशल ट्रेन से शाम 6.00 बजे पटना जंक्शन लाया गया। घटना का कारण पटरी का टूटा होना बताया जा रहा है। दानापुर के डीआरएम रंजन प्रकाश ठाकुर ने बताया कि घायलों का इलाज मानिकपुर में चल रहा है।




    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *