अब 10 दिसंबर को होगा जिला पुलिस मेंस एसोसिएशन का चुनाव

    मुजफ्फरपुर
    पांच नंवबर को एसएसपी कार्यालय में वोटिंग के दौरान हंगामें की वजह से मुजफ्फरपुर पुलिस एसोसिएशन के रद्द किए गए अब 10 दिसंबर को होंगे। यह निर्णय प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार की शाम बैठक में लिया गया। 10 दिसंबर को मुजफ्फरपुर के साथ ही छपरा, गोपालगंज, नाथ नगर प्रशिक्षण केंद्र बीएमपी-15 के भी चुनाव होंगे। पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए रविंद्र यादव, देवेश राय इंस्पेक्टर रघुनाथ प्रसाद ने नामांकन किया था। पांच अलग-अलग पद के लिए वोटिंग के दौरान अध्यक्ष पद के उम्मीदवार देवेश राय का नाम वैलेट पेपर में गलत प्रिंट होने से आधी वोटिंग होने के बाद बवाल हो गया था और चुनाव पदाधिकारी को विरोध झेलना पड़ा था। फिर वैलेट पेपर लेकर चुनाव पदाधिकारी को वापस लौटना पड़ा था। वहीं अध्यक्ष पद के उम्मीदवार देवेश राय का कहना है कि हम तो चाहते हैं कि आम सहमति से अध्यक्ष का चयन हो तो बेहतर है। मुझे पद की लालसा नहीं है।




    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *