पॉजिटिव – सोचे हुए काम पूरे करने के लिए किसी की मदद लेनी पड़ सकती है। आप ज्यादा संवेदनशील हो सकते हैं। लगभग हर इंसान से बातचीत और मिलने के लिए आप उत्सुक हो सकते हैं। पारिवारिक और प्रोफेशनल संबंधों में मजबूती आ सकती है। भाइयों और दोस्तो से मदद के योग हैं। निवेश से फायदा हो सकता है। बिजनेस में यात्रा फायदेमंद हो सकती है। प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। उलझे हुए पैसे निकलवाने के लिए नया प्लान पर काम कर सकते हैं।
नेगेटिव – जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च करने से बचना होगा। किसी के साथ ज्यादा अनबन न हो, इसका ध्यान रखें। आपको किसी तरह की गलतफहमी भी हो सकती है। व्यस्तता के कारण आपके कुछ खास काम अधूरे भी रह सकते हैं। एक्स्ट्रा मेहनत करनी होगी। आपके किए गए कामों का फायदा दूसरों को मिल सकता है।
क्या करें – ऑफिस या घर का फालतू सामान बेच दें।
लव- अविवाहित लोगों को कोई प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है। इसे गंभीरता से लें। शादीशुदा लोगों के लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है।
करियर- निवेश से फायदा होने के योग बन रहे हैं। अटकते कामों में लोगों से मदद मिल सकती है। कोई यात्रा भी कारगर हो सकती है। स्टूडेंट्स को कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है। पढ़ाई में भी जबरदस्ती मन लगाना पड़ सकता है।
हेल्थ – अपनी सेहत पर ध्यान दें। मौसमी बीमारियों से भी परेशान हो सकते हैं। हड्डी की चोट लगने के योग हैं।