पॉजिटिव – आज आप जो सोचेंगे वो काम पूरा करने की कोशिश भी करेंगे। आपका मन जो कहे, उस पर ध्यान जरूर दें। परेशानियां पहले से कुछ कम होने की संभावना है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं या उनकी प्लानिंग भी बन सकती है। माता से पूरा सहयोग मिलेगा। भौतिक सुख भी मिल सकता है। संतान से संबंधों में सुधार होने के योग हैं। बिजनेस के ज्यादातर मामलों में फायदा हो सकता है। समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है।
नेगेटिव – कामकाज में मन नहीं लगेगा। लोगों से बातचीत और मिलने का मूड नहीं रहेगा। आप थोड़े संकोची हो सकते हैं। मानसिक परेशानी भी बढ़ सकती है। प्रेमीजनों के साथ कुछ अनबन के भी योग बन हैं। किसी भी काम में अति करने से बचना होगा।
क्या करें – पश्चिम दिशा में सरसों के तेल का दीपक लगाएं।
लव- पार्टनर और आप अजीब समस्या में उलझ सकते हैं। थोड़ी बहस और तनाव भी हो सकता है। आज आप सोच-समझकर ही बोलें।
करियर- बिजनेस और ऑफिस में परेशानी हो सकती है। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। किसी बहुत खास व्यक्ति से भी मुलाकात होने के योग हैं। कुछ लोगों को उम्मीद से कम सफलता मिल सकती है। पढ़ाई कम और चिंता ज्यादा रहेगी।
हेल्थ – कमर और पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।