आपके तारे- दैनिकः25-11-2017Leo (सिंह)

    पॉजिटिव – आपके कामकाज से कुछ लोग सहमत और संतुष्ट हो सकते हैं। आने वाले दिनों में धन लाभ होने के इशारे मिलेंगे। किसी के साथ लंबी बातचीत हो सकती है, जो आपको पसंद आएगी। पुराने कामकाज के नतीजे आपके फेवर में हो सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। आज किया गया निवेश आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। वैवाहिक जीवन में अच्छा समय आ सकता है। प्रेम संबंधों में भी सफलता मिलने के योग हैं।




    नेगेटिव – कोई व्यक्ति आपसे पैसों की जानकारी लेने की कोशिश कर सकता है। एकाग्रता बनाए रखने में आपको परेशानी महसूस हो सकती है। बात-बात पर मूड भी खराब हो सकता है। प्रेमी के साथ विवाद होने की संभावना है। नजदीकी रिश्तों में होने वाली अनबन को ज्यादा तूल न दें। किसी के भरोसे कोई काम नहीं करें तो ही अच्छा है। कामकाज फैलने के कारण आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। कारोबार में व्यस्त रहेंगे।

    क्या करें – कुत्तों को पूड़ी खिलाएं।

    लव- पार्टनर आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेगा और आपको सपोर्ट भी करेगा। लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा साबित हो सकता है।

    करियर- आज आप जरूरत से ज्यादा काम अपने सिर पर ले सकते हैं। इस कारण आपको मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ सकती है। कारोबार में व्यस्तता हो सकती है। किसी निवेश से फायदा होने के योग हैं। स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करनी होगी।

    हेल्थ – पुराने रोग दूर होंगे। सेहत में सुधार होगा।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *