मुजफ्फरपुर | ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के किला बांध मोहल्ले में भूमि विवाद में जूरन छपरा निवासी मो. इफ्तेखार मो. सैयद अब्बास को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इस बाबत मो. इफ्तेखार ने थाने में प्राथमिकी कराई है। इसमें अन्नू, मुनाजिर, चुन्नू, अमन जाफरी, विक्की जाफरी समेत अन्य लोगों को नामजद किया है। सभी आरोपितों पर हरवे हथियार से लैस होकर उक्त जमीन पर पहुंच कर गाली गलौज करने विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगोें के साथ भी मारपीट की गई। किसी तरह स्थानीय लोगों के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। थानेदार उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


